वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, हिटी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, नागरिक कर्तव्य और परिवार प्रबोधन 'पंच परिवर्तन' है। उन्होंने आह्वान किया कि लोग इसे आत्मसात करें। तुलसीपुर (महमूरगंज) स्थित निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) काशी महानगर के होली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंग पर्व नहीं है, बल्कि भेदभाव मिटाकर 'सबका साथ, सबका विकास' नीति को प्रतिपादित करने का त्योहार है। सामाजिक एकता सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। समारोह में हर वर्ग के लोगों की मौजूदगी से सामाजिक समरसता का अद्भुत नजारा दिखा। लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एकदूसरे को होली की शुभकामना दी।समारोह की शुरुआत पुष्प वर्षा से हुई। बच्चियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.