नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस और भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी की ओर से एक्स पर कहा गया, 'स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय मौके पर न तो पुलिसकर्मी मौजूद थे, न वालंटियर और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था थी। भीड़ को संभालने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।' तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता पुलिस और बीजेपी प्रशासन से इन कथित लापरवाहियों पर जवाब मांगा है। यह भी पढ़ें- बारिश से पंडाल में भीड़ बढ़ गई, कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भगदड़ कैसे मची तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को इतनी हल्के में नहीं लिया जा सकता। भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने के बीच यह सवाल उठता है कि आखिर इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा। पार्टी ने पश्...