नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते। सीएम योगी ने कहा, 'नो कर्फ्यू, नो दंगा; यूपी में सब चंगा। जितने माफिया थे, वे सभी जहन्नुम की यात्रा पर चले गए। यूपी में अब कोई माफिया और गुंडा नहीं है। अब वहां पर हर एक नागरिक सुरक्षित है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत की इकोनॉमी में ग्रोथ इंजन की भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें- अगर लोगों में वैज्ञानिक सोच होती, तो... नदियों में दूध बहाने पर बिदके जस्टिस ओका पश्चिम मेदिनीपुर में चुनावी मंच से योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस, टीएमसी और इंडी गठबंधन ने भारत पर 60 वर्ष से अधिक समय तक शासन किया। लेकिन उनके पास अनुसूचित जातियों ...