नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली में SIR को लेकर नया विवाद छिड़ा हुआ है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गजों को SIR के तहत नोटिस दिये गए हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए लोगों की शंकाओं-चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि नोटिस मिलने का मतलब वोट कटना नहीं है। इसके बाद उन्होंने समझाया, आखिर वोटर लिस्ट से नाम कटता कैसे है।आखिर नोटिस क्यों भेजे जा रहे हैं? दिल्ली में SIR के दौरान मतदाताओं से Enumeration Form भरवाए गए थे। इन्हीं फॉर्म में मतदाताओं की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार की गई। CEO कार्यालय के मुताबिक, कुछ मतदात...