हरिद्वार, मार्च 27 -- सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की समय रहते मदद कर जीवन बचाने वाले ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को परिवहन विभाग ने 'नेक राह-वीर' से सम्मानित किया। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने यह सम्मान प्रदान करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। परिवहन विभाग के अनुसार, मोटर वाहन दुर्घटना में 'स्वर्णिम समय' के भीतर घायलों को ट्रॉमा सेंटर या अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वालों को राह-वीर योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जाता है। 22 मई 2025 को श्यामपुर कांगड़ी के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र (48) निवासी टांडा सांवला नजीबाबाद और सोनू (35) को चौधरी ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बिजेंद्र को ऋषिकेश एम्स पहुंचाने की व्यवस्था भी की, जिससे...