विधि संवाददाता, अक्टूबर 2 -- चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराए जाने के बाद अब हर किसी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं। इस सनसनीखेज मामले में सजा को लेकर कचहरी के अधिवक्ताओं और आम जनता के बीच जोरदार चर्चा छिड़ गई है कि आरोपियों को फांसी होगी या आजीवन कारावास। एक तरफ जहां अभियोजन पक्ष और मृतक सौरभ की मां व भाई ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है, वहीं अधिवक्ताओं के बीच इस बात को लेकर कानूनी पहलुओं पर अलग-अलग राय सामने आ रही है।फांसी या उम्रकैद, जुदा-जुदा है वकीलों की राय रविंद्र सिंह, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मेरठ ने बताया कि यह मर्डर 'रेस्ट ऑफ द रेयरेस्ट' केस की श्रेणी में आता है। साक्ष्यों को छिपाने के लिए जिस प्रकार शव के टुकड़े करके ड्रम में जमाया गया, ऐसे केस में फांसी की सजा ही होनी च...