वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के शिवपुर स्थित कार्यालय पर रविवार को इफ्तार पार्टी हुई। इसमें चिकित्सकों के साथ विभिन्न धर्मों और संप्रदायों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। मगरिब की अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर खाकर इफ्तार किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुहम्मद अरशद ने कहा कि इस्लाम भाईचारा, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान सिखाता है। नीमा अध्यक्ष डॉ. आर के यादव ने कहा कि रमजान में इफ्तार का आयोजन सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसे आयोजन सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। स्वागत सचिव डॉ. विनय कुमार पांडेय ने एवं धन्यवाद कोषाध्यक्ष डॉ सलिलेश मालवीय ने किया। इस दौरान डॉ. विनय कुमार पांडेय, डॉ. सलिलेश मालवीय, डॉ. मुहम्मद अरशद, डॉ. एम अजहर, डॉ. फैसल रहमान, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. शहरयार सईद, डॉ. एहतेशामुल हक, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.