अल्मोड़ा, मार्च 17 -- विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला की समस्याओं को लेकर मंगलवार को बहुद्देशीय शिविर लगा। केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत लगे शिविर में लोगों ने टूटी नालियों, जर्जर सड़कों, पेंशन, पेयजल, राशन कार्ड आदि से जुड़ी शिकायतें बनाई। फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, खेल मैदान निर्माण की भी मांग की। केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 50 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। लीला देवी और लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट भी वितरित की। केबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...