'निशांत-सम्राट के खिलाफ जा रहे अनंत सिंह', नीरज ने बाहुबली MLA को दिया सीधा चैलेंज
पटना, सितम्बर 19 -- बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में दो नेताओं की सार्वजनिक लड़ाई से सियासत गर्माई हुई है। मोकामा से बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह और पटना स्नातक सीट से जदयू एमएलसी नीरज कुमार एक-दूसरे पर छींटाकशी करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब जदयू प्रवक्ता नीरज ने अनंत सिंह को एमएलसी चुनाव लड़ने का सीधा चैलेंज कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनंत सिंह, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व के खिलाफ जा रहे हैं। जदयू प्रवक्ता सह एमएलसी नीरज कुमार ने शनिवार को एक बार फिर मोकामा से पार्टी के विधायक अनंत सिंह पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अनंत सिंह, निशांत के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। निशांत जदयू के नेता हैं। निशांत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.