'निधि आपके निकट 2.0' में पेंशनभोगियों की शिकायतों का निस्तारण
लखनऊ, जून 29 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से लखनऊ समेत सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, बाराबंकी व लखीमपुर खीरी में एक साथ 'निधि आपके निकट 2.0' का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों, पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं से प्राप्त 76 शिकायतों में से 74 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लखनऊ में मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के सेतु भवन में निधि आपके निकट 2.0 का आयोजन किया गया। शिविर में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-वन व प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने कहा कि ईपीएफओ का उद्देश्य प्रत्येक सदस्य, पेंशनभोगी एवं नियोक्ता तक सामाजिक सुरक्षा सेवाएं सरल, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.