चंदौली, मार्च 31 -- नियामताबाद। विकास खंड क्षेत्र के पांडेयपुर बाजार में जमीन बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में सोमवार को किसानों और दुकानदारों की बैठक हुई। संयोजक गणेश बिंद की सहमति से गुलाब चंद ने मांग रखी कि नाले की खुदाई कराई जाए। पांडेयपुर से सिरसी तक करीब डेढ़ किमी क्षेत्र में निजी खेती जमीन और दुकानों को उजाड़कर नाला न बने। जंगबहादुर बिंद, अजय गुप्ता, रामलाल शर्मा, राधेश्याम बिंद, गोविंद बिंद, जलेंधर, डॉ. गुड्डू, जितेंद्र सोनी, भगेलू, मनोज सेठ, अखिलेश गुप्ता, सुनील कुमार, राजन गुप्ता, पप्पू बिंद आदि रहे। अध्यक्षता रामलाल शर्मा और संचालन गणेश बिंद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...