बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया। शहर के सतीश चंद्र कॉलेज के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम के तहत पदयात्रा निकाली गई, इसके साथ ही सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कॉलेज की छात्राएं, शिक्षिका और महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ', 'नारी शक्ति - देश की शक्ति' और 'समान अधिकार, समान भागीदारी' के नारे लगाते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार से जुलूस की शक्ल में निकली और शहर के मुख्य चौराहों का भ्रमण किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रकोष्ठ ने एक विशेष मिस्ड कॉल अभियान चलाया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी जानकारी और सरकारी योजनाओं के लिए एक विशेष मिस्ड कॉल नंबर (9667173333) जारी किया गया। इसके अलावा 'नारी शक्ति दीवार' (बैनर) बनाई गई, जिस पर प्रतिभागियों ने महिलाओं ...