सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जनपद में एक विशाल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के अध्यक्षता में जिले भर में चल रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में आज नगर क्षेत्र में आयोजित इस रैली में महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केस कुमारी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. पल्लवी सिंह उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में राणा प्रताप पीजी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. प्रीति प्रकाश सिंह व जिला महामन्त्री विजय त्रिपाठी ने शिरकत की। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन मे...