वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 'नारी वंदन अधिनियम' का विरोध करने वालों को मातृशक्ति समय पर अपनी ताकत का एहसास कराएंगी। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान में खलल डालने वालों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी दलों से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे देश की महिलाओं के साथ न्याय करें। वह शुक्रवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित नारी वंदन अधिनियम समारोह के बाद मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं।स्मृति ईरानी एक दिनी दौरे पर शुक्रवार को बनारस पहुंची थीं। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल सभागार में भाजपा के नारी वंदन अधिनियम समारोह में शामिल हुईं। यह भी पढ़ें- दम है तो गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं, सास-बहू वाले तंज पर स्मृति ईरान ने अखिलेश को दिया चैलेंज उन्होंने...