'नायल' के निदेशक मंडल में संदीप कौर एवं निखिल टी. फुंडे बने सदस्य
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वित्त विभाग की सचिव संदीप कौर एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक निखिल टी. फुंडे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के निदेशक मंडल ने बोर्ड के निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान कर दिया है। मंगलवार को मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 27वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय किया गया।बैठक के दौरान जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घरेलू (डोमेस्टिक) एवं कार्गो सेवाओं की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के फिनिशिंग कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण एवं फिनिशिंग कार्य सितंबर से अक्तूबर तक पूर्ण हो जाएगा तथा इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रारम्भ हो जाएगा।बैठक यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.