'नादाधीनम् जगत्' की अवधारणा पर बनेगा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया परिसर
लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया परिसर 'नादाधीनम् जगत्' की अवधारणा पर बनेगा। राजधानी लखनऊ के काकराबाद में प्रस्तावित इस विश्वस्तरीय परिसर को केवल संगीत विश्वविद्यालय तक सीमित न रखकर भारतीय संस्कृति के समग्र केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। नए परिसर के विविध पहलुओं पर सोमवार को संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में हुई सलाहकार समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
नया परिसर और इसकी अवधारणा बैठक में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के नए परिसर को देश के पहले समग्र संस्कृति विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की परिकल्पना रखी गई। इसमें दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, मौखिक परंपराओं के दस्तावेजीकरण, डिजिटल रिपॉजिटरी और भारतीय प्रदर्शन कलाओं के संग्रहालय जैसी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.