शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- राजस्थानी संगीत, लोकनृत्य और गहरे भावनात्मक कथानक से सजी मंथन आर्ट्स सोसाइटी शाहजहांपुर की प्रस्तुति 'नागिन तेरा वंश बढ़े' को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ ने आगामी सम्भागीय नाट्य समारोह के लिए चयनित किया है। चयन के साथ ही संस्था के कलाकारों में उत्साह है, क्योंकि यह अवसर प्रदेश भर के प्रतिष्ठित नाटकों में शामिल होने का गौरव प्रदान करता है। निर्देशक शिवा सक्सेना ने बताया कि इस नाटक में राजस्थानी संगीत, कालबेलिया नृत्य और लोकगीतों का विशेष समावेश है, जो कहानी को अद्वितीय लोक-आभा प्रदान करता है। यह समारोह जनवरी 2026 में प्रदेश के चार सम्भागों में आयोजित होगा, जिसमें कुल 16 नाटकों का मंचन होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.