रांची, दिसम्बर 11 -- झारखंड में छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर जेएलकेएम विधायक टाइगर जयराम महतो ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मंईयां सम्मान योजना को देने के लिए पैसे हैं तो शिक्षा के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति क्यों नहीं दी जा रही है? इस दौरान जयराम महतो ने कहा कि उनको मिलने वाले घर को नीलाम कर दिया जाए और जो पैसे मिले उससे छात्रों को छात्रवृत्ति बांट दी जाए। टाइगर जयराम महतो ने कहा कि उनके मिलने वाले आवास को अगर नीलाम करना चाहें तो कर दें, लेकिन एक शर्त यही हेगी कि नीलामी से जो पैसा मिलेगा वो छात्रों में बांटा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार द्रवा छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक ना दिए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि सरकार को सभी कामों के लिए पैसा मिल जा रहा है, लेकिन छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए फंड क्यों नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.