रुद्रपुर, मार्च 16 -- किच्छा। राष्ट्रीय हिन्दू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नवरात्रि के दौरान मीट-मछली की दुकानों को बंद कराने और दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की। सोमवार को संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे समाज में आक्रोश और भय का माहौल है। उन्होंने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजय सिंह, कुंवरसेन, विध...