नई दिल्ली, जुलाई 23 -- टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में फ्लॉप रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर कैफ का कहना है कि वह इस सीरीज में थोड़े से नर्वस होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया है कि क्या करने से उनका कॉन्फिडेंस वापस आ सकता है? कैफ का मानना है कि अगर वह 50-60 रनों की पारी खेल लेते हैं तो उनका आत्मविश्वास लौट आएगा। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और पहले मैच में 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे। अगले मैच में भी 13 और फिर तीसरे मैच में 15 रनों की पारी उन्होंने खेली। थोड़ा बहुत कॉन्फिडेंस उन्हें मिलता, लेकिन इसके बाद उन्हें आखिरी मैच से ड्रॉप कर दिया गया। अब वे तीनों मैचों में ज...