कानपुर, मई 19 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन ने 'नया दृष्टिकोण' पर आधारित छह दिवसीय निःशुल्क शिविर का मंगलवार को शुभारंभ किया। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में लगाए गए इस शिविर में पांच हजार से अधिक भक्तों ने भाग लिया। इस शिविर में स्वास्थ्य, जीवनशैली और मानसिक संतुलन से जुड़े अनेक व्यावहारिक प्रयोग कराए गए। बेहद शांत माहौल में गर्मी के बीच सुबह हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। शिविर में संचालिका ने एक के बाद एक स्टेप बताए और लोग इन योग क्रियाओं में मगन हो गए। यहां न तो कोई भाषण दिया गया और न ही किसी तरह के प्रवचन का सेशन रखा गया था। यह भी पढ़ें- नए दृष्टिकोण वाला शिविर में आज भाग लेंगे छह हजार व्यवहारिक ज्ञान पर अधिक जोर दिया गया। मुकेश जैन ने बताया की बृजेंद्र स्वरूप पार्क में प्रातः 5:...