आजमगढ़, सितम्बर 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को आगामी 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इन नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों और सुशासन के माध्यम से देश में हुए विभिन्न बदलावों को जीवंत एवं भावनात्मक रूप में प्रस्त...