मेरठ, मार्च 6 -- एनसीआरटीसी की ओर से मेरठ में पहली बार शुक्रवार को बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर सुरों की शाम सजेगी। मेरठ के संगीत प्रेमियों और यात्रियों के लिए यह यादगार शाम आने वाली है। पहली बार बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर लाइव सोलो सिंगिंग परफॉर्मेंस का आयोजन किया जा रहा है। कलाकार अंकित गौतम प्रस्तुति देंगे। 'सुरमई शाम, शानदार सफर-नमो भारत के साथ'। एनसीआरटीसी की ओर से कुछ दिनों से नमो भारत स्टेशनों पर सुरमई शाम का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ में उद्घाटन के बाद पहली बार शुक्रवार शाम पांच बजे बेगमपुल स्टेशन पर यह आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.