अररिया, मार्च 23 -- रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड के पचीरा पंचायत के कोसी कॉलोनी कमलपुर परिसर में रविवार को भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह के 11 से शाम के पांच बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रानीगंज समेत जिले के अन्य जगहों से क्षे पहुंचे शिव गुरु भाई-बहनों ने जनमानस को प्रेम का संदेश दिया। अपने प्रवचन में भगवान शिव को अपना गुरु बनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहरसा के परमेश्वर रॉय उपस्थित रहे। वहीं कुर्साकांटा के देवी लाल महतो, सिकटी के अवधेश मंडल, संतोष झा, विश्वनाथ भगत, प्रकाश झा, जयंत चौधरी, आभा झा, अरुण पूर्वे, नवाब झा सहित अन्य शिव शिष्यों ने अपने-अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रवचन के दौरान शिव शिष्य हरिन्द्रानंद ने कहा कि तंत्र का वास्तविक अर्थ शिव और भगवती ...