मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- कांटी। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अजीत कुमार व सभापति दिलीप कुमार ने कहा कि नप में 14 करोड़ की लागत से विकास योजनाओं पर काम होगा। कुशी हरपुर होरिल के ऐतिहासिक बुद्ध पोखर का जल्द जीर्णोद्धार होगा।    प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप तक बाईपास सड़क व हाईस्कूल से बहादुरपुर जाने वाली सड़क बनेगी। सभी 26 वार्डों में नाला, सड़क, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, छठ घाट समेत अन्य कार्य होंगे। इस मौके पर उपसभापति अजय गुप्ता, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...