प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। मेरी ननद की शादी करा दीजिए साहब, हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि अपनी ननद के हाथ पीले कर पाएं। दो साल से आवेदन किया है। बमरौली एयरपोर्ट के पास रहने वाली बबिता ने मंगलवार को संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा से यह गुहार लगाई। बबिता ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। किसी तरह परिवार का खर्च पूरा हो पाता है। ससुर का निधन हो चुका है। दो साल पहले ननद की शादी के लिए आवेदन किया था। लेकिन, दो साल से नगर निगम शहर में सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं कर रहा है। सामूहिक विवाह के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। बबिता जब सामूहिक विवाह पर बोल रही थी, साथ में खड़ी उनकी ननद फूट-फूटकर रोने लगी। साथ में आई अन्य महिलाएं बबिता और उनकी ननद को लेकर चली गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.