सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में गुरुवार को डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले से होकर बहने वाली सहायक नदियों बागमती एवं लखनदेई को अवरोध रहित और प्रदूषण मुक्त रखते हुए सतत प्रवाहमान बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- 'नदियों को प्रदूषण से मुक्त बनाने को करें ठोस उपाय...