वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नए लेबर कोड में श्रमिकों के हितों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया है। यह बात शनिवार को कैंट स्थित एक होटल में नये लेबर कोड पर आयोजित चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश एटक के सचिव अजय मुखर्जी ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार को लेबर कोड में श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील त्रिपाठी ने कहा कि नए कोड में श्रमिक और यूनियन की ओर से मुकदमा करने के बाद उसे सिद्ध करने का भार सेवायोजकों पर डाला गया है, जो कि विशेष रूप से चिंता का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल ने की। इस दौरान राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, देवेश त्रिपाठी, रमेश पांडेय, धनंजय सिंह, अपराजिता शुक्ला और जीबी श्रीवास्तव ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...