'नए लेबर कोड गुलामी की ओर धकेलने वाले दस्तावेज'
धनबाद, अगस्त 10 -- ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) की ओर से रविवार को स्टेशन रोड स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में एक जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कंवेंशन में मंडल के रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया गया। रेलवे के निजीकरण, न्यू पेंशन स्कीम और यूपीएस के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष करने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लाए गए चार नए लेबर कोड मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलने वाले दस्तावेज हैं, जिन्हें हर हाल में वापस कराना होगा। यह भी पढ़ें- आठ घंटे की ड्यूटी, 46 घंटे का मिले सामूहिक विश्राम: एलारसा उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ रेलवे के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.