नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह ईवनिंग कॉलेज (SBSEC) के एनुअल कल्चरल फेस्ट 'सप्तरंग '26' में सोमवार को कॉलेज के एक प्रोफेसर द्वारा बीच में ही एक कलाकार की परफॉर्मेंस रोके जाने से अजीबोगरीब स्थिति बन गई। कॉलेज के स्टाफ मेंबर ने डांस और म्यूजिक सेशन के दौरान फरीदाबाद के रहने वाले 28 वर्षीय कलाकार अमनदीप मुधर के पहनावे पर ऐतराज जताते हुए उन्हें स्टेज पर ही रोक दिया। प्रोफेसर ने अमनदीप से माइक छीनते हुए कहा, "हमारे कॉलेज में नंगा नाच नहीं होगा!" इसके बाद वहां 'वंदे मातरम' बजाकर फेस्ट के पहले दिन का कार्यक्रम रद्द करते हुए फेस्ट में शामिल सभी छात्रों को कैंप खाली करने के लिए कह दिया गया। इस घटना के चलते हफ्तों से फेस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र हैरान रह गए। हालांकि फेस्ट के अन्य दिनों के कार्यक्रम बिना किसी ...