'धुरंधर-2' देश की सुरक्षा को खतरा! जवान की याचिका पर HC गंभीर, मंत्रालय को निर्देश
नई दिल्ली, मई 20 -- दिल्ली हाई कोर्ट के सामने बुधवार को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 से जुड़ा मामला सामने आया है। याचिकाकर्ता सेना का जवान बताया जा रहा है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि फिल्म में भारतीय सशस्त्र बलों की ऑपरेशनल जानकारी दिखाई गई है, इतना ही नहीं कई पात्र असली अधिकारियों और दिवगंत जवान से मेल खाते हैं। इससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है। मामले में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को गंभीर आरोपों पर विचार करने और जांच के निर्देश दिए हैं। यह याचिका सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार की ओर से दायर की गई है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने की। कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सीबीएफसी से कहा कि वे याचिका में उठाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.