नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। वहीं, 'धुरंधर 2' भी कमाई के मामले में तबाही मचा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता है। वहीं, मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाया। ऐसे में अब 'धुरंधर 2'की धूम के बीच रणवीर ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) की तीसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्टेज पर रणवीर ने लगाई आग एनएमएसीसी के इवेंट में रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर छाए हुए हैं। इवेंट में रणव...