नई दिल्ली, मार्च 23 -- Dhurandhar The Revenge Worldwide Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अभी फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन (डे0 को मिलाकर) ही हुए हैं और फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के करीब पहुंच गया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अभी तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कितने करोड़ का कारोबार किया है।वर्ल्डवाइड कमाई Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 541.97 करोड़ रुपये का ग्राॅस कलेक्शन किया है। वहीं विदेश में फिल्म ने 149.35 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। मतलब फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 691.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। यह भी पढ़ें- LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने लाया तूफान, आज बॉक्स ऑफिस प...