नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' हर तरफ बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी काफी धूम मचाई है। 'धुरंधर 2' की आंधी में बॉलीवुड की कई फिल्में धुंआ हो गई हैं। फिल्म मेकर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे सितारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में 'धुरंधर 2' में भारतीय जासूस रिजवान के रोल में नजर आए मुस्तफा अहमद भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सेलिब्रिटी ट्रेनर से अभिनेता बने मुस्तफा के काम को काफी पसंद किया गया। इस बीच, मुस्तफा की पत्नी राधिका पांडे के पुराने ट्वीट्स फिर से ऑनलाइन सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कुछ नेटिजन्स ने उन पर हिंदुओ...