नई दिल्ली, मार्च 4 -- 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और अपने साथ हुए डरावने अनुभवों पर खुलकर बात की। आयशा ने कहा कि उन्हें हर वक्त हर चीज के लिए ट्रोल किया जाता है। आयशा बोलीं, 'जब बताया कि 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' की शूटिंग के दौरान पीरियड्स थे तो ट्रोल किया गया। मैं चाहे नॉर्मल टॉप पहनूं या स्कर्ट, लोगों को हर चीज से दिक्कत है। मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। यह बहुत दुखद है कि मुझे दूसरों की गंदी सोच की वजह से अपनी पसंद पर लगाम लगानी पड़ती है।'रेप की धमकियां जब आयशा से पूछा गया कि क्या उन्हें रेप की धमकियां मिलती हैं? तब उन्होंने 'मोजो स्टोरी' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां, हर रोज! मैं अभी अपना फोन खोलकर आपको दिखा सकती हूं। दुख की बात तो ये है कि अब रेप की धमकियां देना नॉर्मल हो गया है। लोग इस प...