आगरा, मार्च 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को मीडिया पर भड़क गए। फिल्म धुरंधर में अतीक अहमद को आईएसआई एजेंट दिखाने वाले सवाल पर उनकी त्यौरियां चढ़ गईं। उन्होंने मीडिया को भाजपा का एजेंट तक करार दे दिया। शिवपाल एक निजी कार्यक्रम के तहत आगरा आए थे। यमुनापार में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने आए शिवपाल यादव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पहला ही सवाल धुरंधर फिल्म में अतीक अहमद और आईएसआई के संबंधों पर पूछा गया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। हालांकि वे जल्द सहज हो गए। इसके बाद मथुरा में हुई घटना पर उनका कहना था कि भाजपा सरकार में अब दंगे ही होंगे। इस सरकार में कुछ भी निष्पक्ष नहीं होता। किसी की सुनवाई नहीं होती। यह प्रदेश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इनके पास झूठे मुकदमे, झूठे वादे और झूठे दावे ही ...