नई दिल्ली, जनवरी 30 -- आदित्य धर की शानदार फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि कई बड़ी फिल्में इसके साथ टिक नहीं पाईं। यही नहीं फिल्म ने कमाई के मामले में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तक को ब्रेक कर दिया। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। लेकिन महज 20 साल की सारा अर्जुन ने अपनी एक्टिंग से सभी का ध्यान खींचा। हर किसी ने यालिना जमाली के रोल में सारा की जमकर तारीफ की। इसी बीच अब सारा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 'धुरंधर' देखने के बाद उनके पिता राज अर्जुन ने कैसा रिएक्शन दिया था।ऐसा था पिता का रिएक्शन दरअसल, 'धुरंधर' के बाद, सारा अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म 'यूफोरिया' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाल...