'धर्मेंद्र प्रधान का केक बच्चों के खून से नहीं बन सकता': कॉकरोच वाले प्रोटेस्ट में उतरीं महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना पूरा समर्थन दिया। इस दौरान महुआ ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन का केक हमारे बच्चों के खून से नहीं पकाया जा सकता।'सत्ता के नशे में चूर हैं ये बेशरम लोग' महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये बेशरम लोग सत्ता के नशे में पूरी तरह चूर हैं। इन्हें अपने आस-पास जो हो रहा है, वह दिखाई ही नहीं दे रहा है।" शिक्षा मंत्री को निशाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.