वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। 'धक-धक गर्ल' के नाम से विख्यात सिने तारिका माधुरी दीक्षिण ने शुक्रवार को बनारस की सुबह का दीदार किया। उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी किया। तेजाब फिल्म के मशहूर गीत 'एक दो तीन...' में जबरदस्त नृत्य से अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार करने वाली माधुरी दीक्षित शुक्रवार को नमो घाट से अस्सी घाट तक उदयकाल में काशी के घाटों का सौंदर्य निहारा। अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के घेरे में वह क्रूज पर सवार हुईं। बनारस के टूरिस्ट गाइड दीपक द्विवेदी ने उन्हें काशी के घाटों और घाट किनारे के प्रमुख मंदिरों, इमारतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंचंगंगा घाट के सामने उनका क्रूज करीब दस मिनट तक रुका रहा। यहां माधुरी दीक्षित ने फोटो शूट भी कराया। काशी के घाटों के साथ अलग-अलग पोज देती रहीं। क्रूज के आसप...