नई दिल्ली, जनवरी 21 -- सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस' के बाद अब दर्शकों को एक और लार्जर दैन लाइफ रियलिटी शो मिलने वाला है। अनाउंसमेंट के वक्त से ही 'द 50' सुर्खियों में बना हुआ है और 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में ही इसका प्रमोशन किया गया था। बिग बॉस में जहां कुल 18 कंटेस्टेंट होते हैं, वहीं इस शो में कुल 50 सेलेब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे। इसी वजह से बिग बॉस की तुलना में इस शो का घर भी कहीं ज्यादा बड़ा होगा। हाल ही में 'द 50' के घर की तस्वीरें मेकर्स ने पोस्ट की हैं जिन पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।पैलेस देखकर शॉक्ड हैं लोग 'द 50' की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर लोग इस शो की तारीफें करते नहीं थक रहे। वहीं कुछ लोगों को यह बिग बॉस हाउस जितना प्रभावित नहीं कर पाया है। बिग बॉस तक ने 'द 50' के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट...