नई दिल्ली, अगस्त 5 -- द हंड्रेड लीग के इतिहास का सबसे खतरनाक मैच मंगलवार 4 अगस्त 2026 को देखने को मिला, जब देखते ही देखते एक टीम ने 241 रन बोर्ड पर लगा दिए। 100-100 गेंदों के साथ इस टूर्नामेंट में मैच खेले जाते हैं और अभी तक कोई टीम 240 के पार नहीं गई थी, लेकिन सनराइजर्स लीड्स ने ये कारनामा करके दिखा दिया। लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में चौके और छक्कों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे पूरा स्टेडियम थर्रा गया, क्योंकि इतने ज्यादा रन और इतने ज्यादा चौके-छक्के पहले कभी नहीं लगे। इंग्लैंड में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा स्कोर अब सनराइजर्स लीड्स के नाम दर्ज हो गया, जिन्होंने लंदन स्पिरिट के सामने 100 गेंदों में 241 रन बनाए। इस पारी में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने चौकों से ज्यादा छक्के जड़े। 18 चौके और 21 छक्के कुल सनराइजर्स लीड्स...