आगरा, मई 15 -- एसएन मेडिकल कालेज में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले डाक्टरों को तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को दो दिनी कार्यशाला की शुरुआत की गई। इसमें डाक्टरों ने 'द विंची' रोबो पर हाथ आजमाए। रोबो के अलावा कंसोल संचालन के साथ सिम्युलेशन तकनीकी को समझा। दो दिनी कार्यशाला के तहत डाक्टरों को द विंची रोबोट पर हैंड्स आन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनट्यूटिव सर्जिकल की ओर से कराई जा रही कार्यशाला में एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा, यूपीएएसआई सहयोग कर रही है। इसमें रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीक के साथ कंसोल चलाने और दूसरे प्रशिक्षण का अनुभव लिया जा रहा है। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि रोबो सर्जरी क्रांतिकारी उपलब्धि है। इस न्यूनतम चीरा रहित क्रिया में अधिक सटीकता, बेहतर दक्षता, उच्च गुणवत्ता के साथ सर्जरी करान...