हरिद्वार, फरवरी 26 -- राजकीय विद्यालयों में शिक्षण स्तर सुधारने के लिए 'द टीचर ऐप' आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण में दक्ष बनाया जाएगा। जनपद के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम पहल की है। भारती एयरटेल फाउंडेशन, नीति आयोग और जिला प्रशासन हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में 'द टीचर ऐप' आधारित ऑनलाइन शिक्षक प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ विकास भवन रोशनाबाद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया। सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप तैयार यह एप शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण, बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान, कक्षा प्रबंधन और नवीन शिक्षण विधाओं में दक्ष ब...