नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- The Great Indian Kapil Show: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया दोबारा साथ नजर आने वाला हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देंगे। हाल ही में जब समय रैना ने अपना शो 'स्टिल अलाइव' यूट्यूब पर अपलोड किया था तब एक वीडियो सामने आया था जिसमें समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और कपिल शर्मा साथ में मस्ती कर रहे थे। वहीं अब इस एपिसोड की रिलीज डेट सामने आ गई है।कब आएगा एपिसोड? रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना का एपिसोड वर्ल्ड लाफ्टर डे पर आने वाला है। नेटफ्लिक्स ने खुद प्रोमो शेयर कर इस बात की अनाउंसमेंट की है। बता दें, वर्ल्ड लाफ्टर डे 2 मई को है। मतलब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का बोनस एपिसोड जिसमें रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना नजर आने वाले हैं वो 2 मई के दिन...