नई दिल्ली, मार्च 13 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर स्वरा को हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते देखा जाता है। कई बार उन्हें अपने इन्हीं बेबाक बयानों की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब एक बार फिर से स्वरा अपनी एक पोस्ट को लेकर खबरों में आई हैं। इस बार उन्होंने हालिया रिलीज फिल्म 'केरल स्टोरी-2' पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।'केरल स्टोरी-2' पर भड़कीं स्वरा स्वरा भास्कर ने हाल ही में दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड पर रिएक्ट किया था। उन्होंने तरुण खाटिक की मौत पर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेते हुए गुस्सा निकाला था। वहीं, अब स्वरा ने फिल्म 'केरल स्टोरी-2' पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। स्वरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्र...