नई दिल्ली, फरवरी 22 -- साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रकाश अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए या फिर इंटरव्यूज में इंडस्ट्री से लेकर सत्ता के नीतियों के खिलाफ बोलने में जरा भी परहेज नहीं करते हैं। वो उन स्टार्स में से हैं, जो राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हालांकि, प्रकाश राज को कई बार अपने बयानों के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अबर प्रकाश राज अपने नए X पोस्ट को लेकर चर्चा में आए हैं।प्रकाश राज ने क्या कहा? दरअसल, कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोड्यूस की हुई 'द केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर र...