'दो बार बनवाई कांग्रेस सरकार, फिर भी हमारा जिक्र नहीं'; सोनिया गांधी की किताब पर भड़के 2 दल
श्रीनिवास राव अप्पारासु, नवम्बर 18 -- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने किताब में अपने प्रमुख नेताओं और राज्यों का उल्लेख नहीं होने पर नाराजगी जताई है। YSRCP ने आरोप लगाया है कि किताब में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता वाईएस राजशेखर रेड्डी का कहीं जिक्र नहीं किया गया है। पार्टी का कहना है कि राजशेखर रेड्डी ने उस दौर में कांग्रेस को राजनीतिक रूप से मजबूती दी थी, जब पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। YSRCP नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी ने दो बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनवाने में मदद की फिर भी सोनिया गांधी ने उनके दिवंगत नेता का अपनी कित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.