दरभंगा, अप्रैल 26 -- संजय लाला,दरभंगा। विश्व टीकाकरण सप्ताह (24 से 30 अप्रैल 2026) पर शहर की किशोरियों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। द फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया, दरभंगा ने विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसका मुख्य केंद्र सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और स्क्रीनिंग है। नौ से 14 वर्ष की बेटियों के लिए 'सुरक्षा कवच' अभियान के तहत 'दो टीके जिंदगी के' के नारे के साथ नौ से 14 वर्ष तक की उम्र की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर लिया गया यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को नगण्य कर देता है। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को टीकाकरण अभियान शुरू कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि ...