नई दिल्ली, जून 16 -- बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी पर संकट का साया लगातार गहराता ही जा रहा है। सोमवार को बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार की अगुआई में 20 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र लोकसभा स्पीकर को सौंप दिया गया है। इस पत्र में बागी सांसदों ने 'नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में विलय का प्रस्ताव रखा है। टीएमसी के ही सूत्रों से पता चला है कि सोमवार को पत्र मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर के कार्यलाय से ममता बनर्जी के समर्थन वाले सांसदों को ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में सांसदों को ओम बिड़ला से मिलने की बात कही गई है।अभिषेक बनर्जी से पूछताछ के बीच ही आया ईमेल रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा है कि वह दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। टीएमसी के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि जिस समय अभिषेक से ईडी पूछताछ...