नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बिग बॉस 19 के दूसरे वीकेंड के वार पर सलमान खान एक्टिविस्ट फरहाना भट्ट की क्लास लगाते नजर आएंगे। पूरे हफ्ते फरहाना भट्ट ने अलग-अलग घरवालों से पंगा लिया है। एक लड़ाई के दौरान फरहाना ने भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी 'दो कौड़ी की' कहा था। इस बात पर सलमान खान फरहाना भट्ट पर नाराज होते नजर आएंगे। वो कहेंगे कि क्या वो किसी भी एंगल पीस एक्टिविस्ट लगती हैं।फरहाना भट्ट पर भड़के सलमान खान वीकेंड के वार का जो प्रोमो आया है उसमें सलमान खान फरहाना भट्ट पर भड़के हुए हैं। प्रोमो में सलमान खान फरहाना भट्ट से कहते हैं, "फरहाना किसी एंगल से पीस एक्टिविस्ट लगती हैं? आपको ईगो इतना बड़ा है, पता नही अपने आप को क्या समझती हैं। नीलम क्यों डिजर्व करती हैं दो कौड़ी की कहलाना। आप एक महिला हैं और आप एक महिला के लिए ऐसा बोल रही हैं।" #WeekendKaVaa...